जहानाबाद, जून 1 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय का उद्घाटन जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय द्वारा किया गया। इस अवसर पर पूर्व सैनिकों द्वारा जिला पदाधिकारी का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। यह भी पढ़ें- जिला पदाधिकारी ने किया जिला सैनिक कल्याण कार्यालय का उद्घाटनउद्घाटन समारोह का संबोधन जिला पदाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि भूतपूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं एवं उनके आश्रितों ने देश की सुरक्षा एवं सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। जहानाबाद जिले में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के संचालन से उन्हें उनके हित में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ सुलभ रूप से उपलब्ध हो सकेगा।भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध कार्यक्रम के दौरान पूर्व सैनिकों द्वारा जिला सैनिक कल्याण का...