जहानाबाद, मार्च 11 -- अरवल, निज प्रतिनिधि। जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस द्वारा इटवा उच्च विद्यालय परिसर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की बाउंड्री वॉल की स्थिति का अवलोकन किया तथा परिसर की सुरक्षा एवं व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने सार्वजनिक शौचालय के निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता एवं साफ-सफाई की व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि विद्यालय परिसर की सुरक्षा एवं स्वच्छता से संबंधित सभी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए, ताकि छात्रों एवं आमजन को बेहतर सुवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.