हाजीपुर, मार्च 31 -- वैशाली। जिला पदाधिकारी, वैशाली वर्षा सिंह एवं पुलिस अधीक्षक, वैशाली विक्रम सिहाग द्वारा सोमवार को वैशाली स्थित अभिषेक पुष्करणी के समीप वैशाली महोत्सव-2026 के सफल आयोजन को लेकर संयुक्त ब्रीफिंग की गई। इस अवसर पर महोत्सव से संबंधित सुरक्षा, विधि-व्यवस्था, यातायात, स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छता, पार्किंग, मंच व्यवस्था एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए विस्तृत दायित्व निर्धारित कर दिए गए। उन्होंने बताया कि वैशाली महोत्सव-2026 का आयोजन 31 मार्च से 02 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा, जिसके लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सजग एवं सक्रिय है। जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार महोत्सव के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण हेतु 135 दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों पर की गई है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.