उन्नाव, फरवरी 8 -- अचलगंज, संवाददाता। आउटर रिंग रोड का निर्माण करा रही संस्था ने सुपासी से जेवा खेड़ा तक जानेवाले लिंक मार्ग में मिट्टी डालकर बंद कर दिया। इससे नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को मौके पर जाकर काम रुकवाते हुए विरोध-प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंचे कार्यदाई संस्था पीएनसी अधिकारियों से वार्ता के बाद अंडरपास बनाए जाने के लिए ज्ञापन दिया। कानपुर-उन्नाव हाइवे के किनारे 26 किमी लंबा आउटर रिंग रोड बनाए जाने का काम तेजी से चल रहा है। शनिवार को सुपासी से जेवाखेड़ा तक जाने वाले चार किलोमीटर लंबे मार्ग को मिट्टी डाल कर बंद किया जा रहा था। जानकारी पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। निर्माण कार्य बंद करा दिया। ग्रामीणों के अनुसार, उक्त सड़क काफी पुरानी है। इसी सड़क से क्षेत्र के मजदूर, दूधिए आदि कानपुर आते-जाते हैं। साथ ही लोगों के खेत भी दोनों ओर है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.