भदोही, जून 10 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिला पंचायत से जिले में प्राथमिकता के आधार पर विकास व निर्माण कार्य कराए जाएंगे। निर्माण कार्यों में मानक की अनदेखी करने वाले कार्यदायी संस्थाओं के विरुद्ध कार्रवाई होगी। जनता को बेहतर सुविधा मुहैया कराए जाने का निरंतर प्रयास चलेगा। यह बाते बुधवार को जिला पंचायत कार्यालय में नवागत अपर मुख्य अधिकारी कमलेश कुमार सिंह ने कही।कहा कि उनके पदभार ग्रहण करने के साथ ही लंबे समय से रिक्त चल रहे इस महत्वपूर्ण पद पर नियमित तैनाती हो गई है। बताया जाता है कि पूर्व अपर मुख्य अधिकारी अनिल त्यागी के सेवानिवृत्त होने के बाद यह पद खाली चल रहा था। इस दौरान कर अधीक्षक एवं कार्यवाहक अधिकारी दुर्गेश शर्मा अतिरिक्त जिम्मेदारी के रूप में कार्यालय का कार्यभार संभाल रहे थे। शासन द्वारा कौशांबी में तैनात कमलेश कुमार सिंह का स्था...