जिला पंचायत सभागार में होगा कुक्कुट सम्मेलन
गोंडा, अगस्त 10 -- गोण्डा। कुक्कुट पालन के क्षेत्र में निवेश, तकनीकी नवाचार, रोजगार सृजन तथा कृषकों एवं उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला पंचायत सभागार में कुक्कुट सम्मेलन (पोल्ट्री कॉन्क्लेव) आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन का आयोजन पूर्वाह्न 10 बजे से होगा। कार्यक्रम में मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल मुख्य अतिथि तथा डीएम विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम में संबंधित विभागों के अधिकारी, कुक्कुट पालक, कृषक, उद्यमी एवं अन्य संबंधित लोग प्रतिभाग करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.