देवरिया, मई 17 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने बताया कि 17 मई रविवार को सायं 4 से 5 बजे के मध्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में अंशकालिक अनुदेशक सम्मान समारोह एवं बढ़े हुए मानदेय वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसका शुभारंभ प्रदेश स्तर पर होगा, जिसका जनपद स्तर पर सजीव प्रसारण किया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जनपद स्तर पर भी भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें जनप्रतिनिधि प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम में जनसामान्य एवं अंशकालिक अनुदेशकों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान अंशकालिक अनुदेशकों को बढ़े हुए मानदेय से संबंधित प्रतीकात्मक चेक भी वितरित किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- यूपी के अनुदेशकों के लिए कल बड़ा दिन, CM योगी की अध्यक्षता में होगा...