हाथरस, फरवरी 26 -- हाथरस,कार्यालय संवाददाता। सादाबाद में छत्तीसगढ़ के जवान की मौत के बाद उनके परिजन और ग्रामीणों ने उपाध्याय अस्पताल के बाहर धरना प्रदर्शन किया। इस मामले में अस्पताल संचालक ने कोर्ट के आदेश पर जिला पंचायत सदस्य सहित सात नामजद और चालीस अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। उन्होंने रिपोर्ट में कहा है कि रोडवेज बस स्टेण्ड पर उनका अस्पताल है। बीस नवम्बर 2025 को महाराज सिंह पुत्र गीतम सिंह निवासी गढ़ी हस्य अपनी पत्नी के साथ दिखाने आये थे, महाराज सिंह छत्तीसगढ पुलिस में कस्टेबिल के पद पर तैनात थे। लम्बे समय से बीमार होने के कारण छुट्टी लेकर अपने घर आये थे। महाराज सिंह की स्थिति को देखते हुए तुरन्त जांच कराने राने हेतु कहा था, जांच करायी गयी, जांच रिपोर्ट में प्लेटलेट काउन्ट 51000 आयी थी, मेरे द्वारा मरीज महाराज सिंह को...