बागेश्वर, अप्रैल 10 -- कपकोट, संवाददाता। शामा में शराब की दुकान के खिलाफ ग्रामीणों की भूख हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही। चार दिन से भूख हड़ताल पर बैठे नंदन सिंह को जूस पिलाकर उठाया गया, जबकि उनके स्थान पर अब जिला पंचायत सदस्य विजया कोरंगा ने भूख हड़ातल शुरू कर दी है। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाती वह चुप नहीं रहेंगे। आंदोलन की धार को और तेज किया जाएगा। आंदोलनकारियों के अनुसार लगातार भूख हड़ताल के चलते नरेंद्र कोरंगा का लगभग पांच किलो वजन कम हो गया है, जिससे उनकी सेहत को लेकर चिंता बढ़ गई थी। गुरुवार की देर शाम जिला पंचायत सदस्य कोरंगा भूख हड़ताल पर बैठ गई हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। संघर्ष समिति के भूपेंद्र कोरंगा ने बताया कि आंदोलन को क्षेत्र की जनता का समर्थन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.