अल्मोड़ा, जून 20 -- संजय मठपाल,द्वाराहाट। स्वास्थ्य सेवाओं और 108 आपातकालीन सेवा की मांग को लेकर बग्वालीपोखर में चल रहा आंदोलन अब उग्र रूप लेता जा रहा है। शनिवार को आंदोलन स्थल पर पहुंचकर महिलाओं ने जिला पंचायत सदस्य भंडारी के आमरण अनशन को समर्थन दिया। आंदोलन स्थल पर पहुंची महिलाओं ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं, आमरण अनशन पर बैठे जिला पंचायत सदस्य भोपाल सिंह भंडारी का स्वास्थ्य लगातार गिर रहा है, डॉक्टरों की जांच में उनका वजन चार किग्रा कम पाया गया है। आंदोलन की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक मदन सिंह बिष्ट और भाजपा नेता अनिल शाही भी अलग-अलग धरना स्थल पर पहुंचे।दोनों यह भी पढ़ें- जिला पंचायत सदस्य के समर्थन में आंदोलन में कूदी महिलाएं नेताओं ने डीएम से फोन पर बात की। विधायक बिष्ट ने शासन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद...