अलीगढ़, मार्च 9 -- अलीगढ़। क्वार्सी थाना क्षेत्र में विद्या नगर कालोनी में होली पर बुलंदशहर के जिला पंचायत सदस्य सूर्य प्रताप सिंह राघव के बंद मकान में चोरी हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। विद्यानगर निवासी सूर्य प्रताप सिंह के अनुसार कुछ दिन पहले पिता का बीमारी से निधन हो गया था। इसके चलते वह होली पर बुलंदशहर में अपने पैतृक गांव कुंवरपुर पहासू में गए थे। वहां से पांच मार्च को लौटकर आए तो चोरी का पता चला। उनके घर में से इन्वर्टर व बैटरी चोरी कर ली गईं। इंस्पेक्टर क्वार्सी नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.