जिला पंचायत सदस्य की माता के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर
जौनपुर, जून 1 -- जलालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। व्यापार मंडल अध्यक्ष जलालपुर एवं क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य पवन कुमार गुप्ता उर्फ पिंटू तथा महिमापुर ग्राम प्रधान श्रवण कुमार गुप्ता उर्फ चिंटू की 58वर्षीय माता शशिकला देवी का शनिवार देर शाम को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के अनुसार, वह पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रही थीं और उनका उपचार वाराणसी स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था। शनिवार को अचानक उनकी तबीयत अधिक बिगड़ने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए पीजीआई लखनऊ रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनका निधन हो गया। निधन की सूचना मिलते ही कस्बे के व्यापारियों ने शोक में अपनी-अपनी दुकानें बंद कर दीं। उनका अंतिम संस्कार वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर किया गया। रविवार सुबह उनके आवास पर शोक संवेदना व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.