एटा, जनवरी 23 -- जिला पंचायत सदस्य सहदेव यादव के आवास का रात्रि में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर करीब चोरी की है। थाना में दी सूचना में जिला पंचायत सदस्य ने बताया कि गत रात्रि में पारिवारीजनों से मिलने आगरा गए थे। इस दौरान रात्रि में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर घर में रखे दो अंगूठी सोने की, एक चेन, दो कुंडल और 24 इंची टीवी एलइडी चोरी कर ले गए। इसकी प्रातः जानकारी हुई। उसके बाद पुलिस को सूचना दी है। पुलिस ने डॉग स्क्वायड को बुलाया।डॉग स्क्वायड सुंघते हुए ग्राम अरबगढ़ पहुंचे। जहां घर में कार्य करने वाली नौकरानी, उसके प्रेमी को पड़ा। दोनों संदिग्ध को पकड़ कर पूछताछ के लिए थाने में बैठाया। इसमें घर की नौकरानी, उसका प्रेमी शामिल है। घटना की जिला पंचायत सदस्य सहदेव सिंह ने प्राथमिकी अज्ञात लोगों के विरुद्ध दर्ज कराई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.