मुरादाबाद, जून 18 -- जिला पंचायत सदस्य अनिल चौधरी राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष बनाए हैं। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की ओर से यह मनोनयन किया गया है। अनिल चौधरी बिलारी विधान सभा क्षेत्र से साल 2022 के चुनाव में बसपा के उम्मीदवार रहे। जबकि साल 2017 के चुनाव में रालोद के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था। दोनों चुनाव में सफलता नहीं मिल पाई थी। जबकि, इनकी पत्नी मंजू देवी साल 2013 से 2016 तक जिला पंचायत की अध्यक्ष रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...