बागपत, अप्रैल 8 -- बागपत। जिला पंचायत कार्यालय पर बुधवार को जिला पंचायत सदस्यों ने धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने अधिकारियों पर विकास कार्यों को बेवजह रोकने का आरोप लगाते हुए उनकी कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए। सदस्यों का आरोप है कि जांच के नाम पर लगातार विकास कार्य रोके जा रहे हैं, जबकि पर्याप्त बजट उपलब्ध है। ठेकेदारों को भी समय पर भुगतान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों पर बिना किसी ठोस कारण के विकास कार्यों में देरी करने और 'प्रशासक बनकर पैसे का बंदरबांट' करने का आरोप लगाया। जिला पंचायत सदस्य मनुपाल बंसल ने कहा कि अधिकारी 'बंदरबांट' कर रहे हैं और शिकायतों के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। उन्होंने अधिकारियों के रवैये को अनुचित बताया। कहा कि पिछले दिनों करीब आठ करोड़ रुपये के टेंडर जारी हुए थे। काम शुरू होते ही जांच के न...