जिला पंचायत व ब्लॉक प्रमुख के चुनाव सीधे जनता से कराने की मांग
पिथौरागढ़, जुलाई 26 -- प्रकाश पांडेय, पिथौरागढ़। भारतीय जनसहभागिता पार्टी ने जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव सीधे जनता के माध्यम से कराने की मांग की है। पार्टी ने केंद्र सरकार से अग्निवीर योजना के तहत भर्ती जवानों को स्थायी करने तथा पुरानी सैन्य भर्ती व्यवस्था को पुनः लागू करने की भी मांग उठाई है। रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट केसी पंत ने बताया कि मुख्यमंत्री को 14 प्रमुख मांगों से संबंधित एक ज्ञापन भेजा है। आरोप लगाया कि वर्तमान व्यवस्था में जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के चुनावों में खरीद-फरोख्त के माध्यम से पद हासिल किए जाते हैं। जब नगर निकायों के चुनाव सीधे जनता की ओर से कराए जा सकते हैं, तो जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव भी प्रत्यक्ष निर्वाचन प्रणाली से होने चाहिए। अग्निवीर योजना पर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.