रामपुर, फरवरी 11 -- यूपी के रामपुर में दिनदहाड़े वकील की गोली मारकर हत्या की खबर से सनसनी फैल गई। जिला पंचायत में तैनात बाबू ने अपनी सहकर्मी महिला बाबू के साथ अभद्रता की तो उसका अधिवक्ता पति शिकायत लेकर पहुंचा। जिला पंचायत में बाबू से विवाद होने के बाद उसने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर अधिवक्ता की हत्या कर दी। इतना ही नहीं उसने महिला सहकर्मी को भी पिस्टल की बट से मारकर घायल कर दिया। इसकी जानकारी होने के बाद जिला पंचायत परिसर से लेकर जिला अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ। मौके पर पहुंचे अधिवक्ताओं ने जिला अस्पताल में तोड़फोड़ कर दी। कुछ देर बाद आरोपी बाबू भी घायल अवस्था में मौके पर पहुंचा तो अधिवक्ताओं का गुस्सा और भड़क गया। अधिवक्ता की हत्या के बाद हुए हंगामे की सूचना मिलने पर डीएम-एसपी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने किसी तरह से मामले को शांत करा...