जिला पंचायत में भ्रष्टाचार के खिलाफ जिंप सदस्यों का धरना
हापुड़, मई 19 -- जिला पंचायत कार्यालय में अधिकारियों की मनमानी किसी से छिपी नहीं है, अब मंगलवार को जिला पंचायत सदस्यों ने पंचायत कार्यालय के अधिकारियों पर अवैध रूप से धन की वसूली करने का आरोप लगाते हुए कार्यालय परिसर में ही जमीन पर बैठकर धरना दिया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों के भ्रष्टाचार की जांच कराने की मांग को लेकर नारेबाजी की। काफी देर हंगामा होने के बाद अपर मुख्य अधिकारी धरनारत सदस्यों के बीच पहुंचे और उन्होंने सदस्यों की समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया, तब जाकर मामला शांत हुआ। जिला पंचायत सदस्य सुमित सिसौदिया ने कहा कि जिला पंचायत के अवर अभियंता बाहरी लोगों के साथ सांठ-गांठ कर भ्रष्टाचार करा रही है। इसलिए भ्रष्टाचार की जांच कराई जाए और जबतक जांच पूरी नहीं होती है, तब तक अवर अभियंता को पदमुक्त किया जाए। इससे जांच प्रभावित नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.