सहारनपुर, मई 31 -- सहारनपुर, वरिष्ठ संवाददाता। जिला पंचायत सहारनपुर की बोर्ड बैठक में विकास कार्यों से जुड़े 21 प्रस्तावों को मंजूरी मिल गई, लेकिन सांसदों और विधायकों द्वारा भेजे गए प्रस्तावों को इस बार आखिरी बोर्ड बैठक में भी सदन की स्वीकृति नहीं मिल सकी। कैराना सांसद इकरा हसन, गंगोह विधायक किरत सिंह, बेहट विधायक उमर अली खान तथा विधान परिषद सदस्य श्रीचंद शर्मा समेत जनप्रतिनिधियों के प्रस्तावों पर मुहर नहीं लगी। यह भी पढ़ें- जिला पंचायत बोर्ड में 21 प्रस्तावों पर मुहर, सांसद-विधायकों के प्रस्ताव इस बार भी अस्वीकृत0-विकास और निर्माण कार्यों को मिली मंजूरी वहीं सदस्यों द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों को मंजूरी देते हुए सदन ने वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना, जिला निधि से विकास कार्य, आय बढ़ाने के लिए नई उपविधियों और विभिन्न निर्माण कार्यों को हरी झंड...