जिला पंचायत परिसर में भाकियू ने की बैठक
कौशाम्बी, मई 21 -- भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला पंचायत परिसर में बैठक कर समस्याओं पर विचार-विमर्श किया। इसके बाद पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को सौंपा। डीएम ने समस्याओं का जल्द निराकरण कराने का आश्वासन दिया है। बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष चंदू तिवारी ने की। डीएम को दिए गए ज्ञापन में मांग की कि गेहूं क्रय केंद्रों पर बोरी न होने से किसानों के उपज की तौल नहीं हो पा रही है। ऐसे में क्रय केंद्रों पर बोरी उपलब्ध कराना नितांत आवश्यक है। इतना ही नहीं तौल होने के बाद उठान भी नहीं हो रहा है। यह भी पढ़ें- निर्माणाधीन पुलिया और यूरिया की कमी का छलका दर्द इससे किसानों को क्रय केंद्रों में गेहूं पहुंचाने में भी कठिनाई हो रही है। आरोप लगाया कि राम वनगमन मार्ग में समदा व छोकड़ियन का पूरा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.