बागेश्वर, अप्रैल 21 -- बागेश्वर। नगर में असामाजिक तत्वों की सक्रियता एक बार फिर सामने आई है। जिला पंचायत परिसर में खड़ी एक कार का किसी ने शीशा तोड़ दिया। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है। पीड़ित ने बताया कि वह अपनी कार जिला पंचायत परिसर में खड़ी कर अन्य कार्य से चले गए थे। इसी दौरान किसी ने पत्थर मारकर कार का शीशा तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने मौके पर पहुंचकर स्थिति देखी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, तांकि आरोपी की पहचान की जा सके। यह भी पढ़ें- जिला पंचायत परिसर में खड़ी कार का शीशा तोड़ा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.