जिला पंचायत ने नौचंदी मैदान में लगाई महापुरुषों की प्रतिमाएं
मेरठ, मई 12 -- जिला पंचायत ने नौचंदी मेला शुरू होने से पहले नौचंदी मैदान में महापुरुषों की प्रतिमाओं को बदलना शुरू कर दिया है। मंगलवार को जिला पंचायत ने पुरानी और क्षतिग्रस्त हो चुकी महात्मा गांधी, भारत माता और अशोक की लाट प्रतिमा को बदल दिया। इनके स्थान पर नई प्रतिमाएं स्थापित कर दी गईं। यह जानकारी जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी ने दी। उन्होंने बताया कि मेला शुरू होने से पहले उन्हें महापुरुषों की प्रतिमाओं के क्षतिग्रस्त और पुरानी होने की जानकारी दी गई थी। अशोक की लाट काफी दिन से टूटी पड़ी थी। जिला पंचायत ने महात्मा गांधी, भारत माता और अशोक की लाट की नई प्रतिमा मंगवाई हैं। यह भी पढ़ें- नौचंदी मेले का भव्य शुभारंभ आज मंगलवार को इन तीनों प्रतिमाओं को नौचंदी मैदान में स्थापित कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.