रुद्रपुर, फरवरी 12 -- किच्छा, संवाददाता। तहसीलदार गिरीश चंद्र त्रिपाठी की अगुवाई में जिला पंचायत विभाग ने गुरुवार को पुराने अस्पताल की जर्जर बिल्डिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस रोड स्थित इस भवन की भूमि पर जिला पंचायत का स्वामित्व है। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। कोतवाली रोड पर नए अस्पताल भवन के निर्माण के बाद सीएचसी को वहां स्थानांतरित कर दिया गया था। इसके बाद पुराने भवन में कुछ परिवार रहने लगे थे। जर्जर हालत को देखते हुए विभाग ने पूर्व में नोटिस जारी कर अधिकांश लोगों को हटा दिया था, लेकिन पांच परिवार अब भी वहां रह रहे थे। ध्वस्तीकरण शुरू होते ही रह रहे परिवारों ने कोर्ट के स्टे का दावा करते हुए विरोध किया। हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने विरोध कर रही महिलाओं को मौके से हटा दिया। विभागीय अधिकारियों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.