जिला पंचायत तहबाजारी वसूली में मनमानी की शिकायत पर जांच शुरु
महोबा, अप्रैल 4 -- महोबा, संवाददाता। जिला पंचायत की तहबाजारी के नाम पर हो रही मनमानी की शिकायत पर जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी के नेतृत्व में पहुंची टीम ने राजमार्ग, मुख्य जिला मार्ग, अन्य राज्य मार्ग में बनाए गए चेक पोस्ट की जांच की। टीम ने जिला पंचायत कर्मचारियों से पूरे मामले की जानकारी हासिल की। ट्रक यूनियन ने वसूली में नियमों को ताक में रखकर काम करने के आरोप लगाए है। पिछले दिनों जिला पंचायत का तहबाजारी का ठेका हुआ था जिसके बाद ठेकेदार पर वसूली के नाम पर मनमानी के आरोप लगाते हुए उत्तर प्रदेश मिट्टी मोरंग ट्रक ऑपरेटर वेलफेयर एसोसिएशन ने नियमों को ताक में रखकर वसूली करने की शिकायत जिलाधिकारी गजल भारद्वाज से की है। आरोप है कि उद्गम स्थल से वसूली का प्रावधान होने के बाद भी ठेकेदार के द्वारा राजमार्ग, अन्य जिला मार्ग, मुख्य जिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.