रामपुर, मार्च 3 -- रालोद द्वारा आगामी जिला पंचायत चुनाव के मद्देनजर संगठनात्मक तैयारियां औपचारिक रूप से प्रारंभ कर दी गई हैं। पार्टी कार्यालय में संभावित प्रत्याशियों से आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं तथा संगठनात्मक स्तर पर आवश्यक विचार-विमर्श की प्रक्रिया जारी है। जिलाध्यक्ष शाहिद हुसैन ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला पंचायत वार्ड नं. 32 से जिला सचिव शाहिद सैफी द्वारा रालोद प्रत्याशी बनाए जाने हेतु विधिवत आवेदन प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने कहा कि सैफी संगठन के सक्रिय, जुझारू एवं प्रतिबद्ध कार्यकर्ताओं में से हैं और क्षेत्र में उनकी निरंतर सक्रियता एवं जनसंपर्क सराहनीय है। जिलाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया उनकी अध्यक्षता में गठित तीन सदस्यीय कमेटी द्वारा की जाएगी। यह कमेटी संगठन की नीतियों, क्षेत्रीय परिस्थितियों, ...