एटा, मार्च 10 -- रेलवे रोड पर दोस्त के साथ पिज्जा खा रहे युवक पर चार पहिया सवार युवक ने फायर कर दिया। इसमें वह बच गया। पीड़ित ने एक नामजद, अज्ञात के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना निधौली कलां के गांव रामपुर निवासी ईशू ने कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि सोमवार शाम को दोस्त विशाल यादव निवासी संजयनगर कोतवाली नगर के सकाथ रेलवे रोड स्थित एक दुकान पर पिज्जा खाने आए थे। दुकान पर पिज्जा खाते समय आरोपी राजवंश निवासी निवासी शांतिनगर कोतवाली नगर अन्य साथियों के साथ चार पहिया गाड़ी से आया। पीड़ित के साथ गाली गलौज करने लगा। आरोप है कि विरोध करने पर राजवंश ने तमंचा कनपटी पर रख दिया और जान से मारने की धमकी देना। शोर मचाने पर अन्य लोगों का आता देखा। आरोपी ने अपने-आप को घिरता हुआ देखा। भागते हुए पीड़ित के ऊपर जान से मारने की नीयत से फा...