आगरा, जनवरी 5 -- फेडरेशन ऑफ उद्योग व्यापार एसोसिएशन ने जिला पंचायत के प्रस्तावित व्यावसायिक लाइसेंस शुल्क पर आपत्ति जताई है। अध्यक्ष हरेश अग्रवाल का कहना है कि इस प्रकार का टैक्स लगाना तानाशाही रवैया है। आगरा में लंबे अरसे से नया औद्योगिक क्षेत्र नहीं बना है। जो चल रहे हैं, वे ताज संरक्षित क्षेत्र की पाबंदियों के कारण बंद होने के कगार पर हैं। नए उद्योगों की स्थापना हो नहीं पा रही है। एक तरफ सरकार द्वारा नए उद्योग लगाने पर जोर दे रहे। वहीं दूसरी तरफ नए नए चार्ज लगाकर इस प्रयास को हतोत्साहित किया जा रहा। उन्होंने पंचायत अध्यक्ष से इस टैक्स को रद करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.