कानपुर, अप्रैल 4 -- शिवली। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल औनाहां के अध्यक्ष आशुतोष त्रिवेदी के नेतृत्व में व्यापारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर जिला पंचायत द्वारा भेजे जा रहे भारी-भरकम कर नोटिसों पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। एसडीएम राजकुमार पाण्डेय को ज्ञापन सौंपते हुए व्यापारियों ने कहाकि कि उन्हें कर निर्धारण की प्रक्रिया के बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं दी गई, जो प्राकृतिक न्याय के विरुद्ध है। व्यापार मण्डल के अनुसार कर की राशि बहुत अधिक है और बिना किसी ठोस आधार के निर्धारित की गई है, जिससे छोटे व्यापारियों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। उन्होंने ज्ञापन सौंपते हुए कहाकि व्यापारियों को भेजे गए इन नोटिसों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा कर व्यापार मण्डल प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर कर-निर्धारण की उचित प्रक्रिया स्पष्ट की जाए। इस मौके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.