बागपत, दिसम्बर 9 -- बागपत। जिला पंचायत द्वारा विकास कार्यों के छोड़े जाने वाले 66 टेंडरों की जांच के लिए शासन से नियुक्त की गई तीन अधिकारियों की टीम ने बागपत पहुंचकर जांच पड़ताल की। टीम जिला पंचायत कार्यालय से टेंडरों से संबंधित समस्त रिकार्ड जुटाकर अपने साथ ले गई, साथ ही शिकायतकर्ता ठेकेदार के बयान दर्ज किए। उससे संबंधित टेंडरों की आपत्ति से संबंधित रिकार्ड प्राप्त किया। टीम अब शासन को अपनी जांच रिपोर्ट सौंपेगी। दरअसल, तिलवाड़ा के रहने वाले देवांश एसोसिएट के निदेशक अंकुर ने आरोप लगाया था कि जिला पंचायत में कुछ दिन पहले विकास कार्य कराने के लिए टेंडर छोड़े जाने थे। इसके लिए सभी से निविदा मांगी गई, लेकिन अफसरों के करीबी ठेकेदार अयोग्य मिलने के कारण टेंडर निरस्त कर दिए गए। इसके अलावा उनकी फर्म द्वारा किए गए कार्यों का भी जिला पंचायत से भुगतान न...