पीलीभीत, मार्च 25 -- पीलीभीत। जिला पंचायत की टेंडर प्रकिया में नियमों का उल्लंघन करने के मामले में शासन ने अपर मुख्य अधिकारी धर्मेंद्र कुमार की जांच कमिश्नर को दी है। शासन से निर्देश आने के बाद पिछले साल चर्चा में रही करोड़ों की टेंडर प्रक्रिया का मामला फिर से गरमा गया है। दरअसल पिछले साल नवंबर माह में जिला पंचायत में 95 टेंडरों की प्रकिया जिला पंचायत के जिम्मेदारो की निगरानी में कराई गई थी। पर इस पर सवाल उठ गए थे। शिकातत हुई तो मामले में जांच हुई। मिली रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने जांच रिपोर्ट शासन को भेजी थी। अब शासन में विशेष सचिव जय प्रकाश पांडे ने पूरे मामले में सुसंगत नियमों के अंतर्गत अनुशासनिक कार्यवाही के लिए बरेली मंडल के कमिश्नर को जांच सौंप दी है। शासन से जारी आदेशों के क्रम में कहा गया है कि पूरे मामले में बिना अभियंता की मौजूद...