रामपुर, अगस्त 5 -- रामपुर। शहर के चर्चित अधिवक्ता फारूख खां की हत्या के मामले में जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी को पुलिस की जांच में क्लीन चिट मिल गई है। इस संबंध में एफआर दाखिल कर दी है। मालूम हो कि फरवरी माह में जिला पंचायत में दिन दहाड़े अधिवक्ता फारूख खां की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद वकीलों में आक्रोश फैल गया था। जिलेभर के वकीलों ने हाईवे पर जाम लगाकर धरने पर बैठ गए थे। वहीं, सभी न्यायालयों में कामकाम ठप कर दिया गया था। इस मामले में जिला पंचायत के बाबू असगर अली को मुख्यारोपी तथा जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी नीरज रस्तोगी को सह आरोपी बनाते हुए नामजद कराया गया था। बाद विवेचना पुलिस ने असगर अली के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी थी जबकि, नीरज रस्तोगी के खिलाफ विवेचना जारी रखी थी। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस ओमकार सिंह ने बताया क...