रुद्रपुर, मई 9 -- रुद्रपुर। जिला पंचायत की सामान्य बैठक 11 मई को जिला पंचायत सभागार में आयोजित की जायेगी। अपर मुख्य अधिकारी गणेश भट्ट ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या की अध्यक्षता में आयोजित सामान्य बैठक के प्रथम सत्र में 28 फरवरी की पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि पर विचार किया जायेगा। वित्तीय वर्ष 2025-26 के पुनरीक्षित बजट एवं वित्तीय बर्ष 2026-27 के अनुमानित बजट पर चर्चा की जाएगी। बैठक के द्वितीय सत्र में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विभाग में संचाालित विकास कार्यों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही दोनों सत्रों में जिला पंचायत अध्यक्ष की अनुमति पर सदस्यों की समस्याओं एवं सुझावों पर विचार किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.