रामपुर, फरवरी 22 -- रामपुर। जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में शनिवार को 131 विकास कार्यों पर सहमति मिली। पिछली बैठक की कार्रवाई की भी पुष्टि की गई। दोपहर में 12.30 बजे से डेढ़ बजे तक चली इस बैठक में सदस्यों ने विकास कार्यों को लेकर अपने-अपने विचार रखे। जिला पंचायत सदस्य टेकचंद गंगवार ने रठौंडा मेला परिसर में मीटिंग हाल बनाने का प्रस्ताव रखा, जिस पर सभी सदस्यों ने अपनी सहमति जताई है। जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी की अध्यक्षता में इस बोर्ड बैठक का आयोजन रठौंडा मेला परिसर में स्थित कैंप कार्यालय में हुआ। जिसमें जिला पंचायत के 20 सदस्यों ने भाग लिया। शनिवार को जिले में संपूर्ण समाधान दिवस और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह जैसे दो बड़े आयोजन थे, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों के साथ में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता रही थी, इसीलिए जिला पंचायत बोर्ड की ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.