रुद्रपुर, मार्च 9 -- किच्छा, संवाददाता। जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या की अगुवाई में टीम ने सोमवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस रोड स्थित विभागीय भूमि का निरीक्षण किया। यहां पुराने अस्पताल की भूमि पर कराई जा रही चाहरदीवारी के निर्माण कार्य का जायजा लिया गया। बताया गया कि इस भूमि पर पहले पुराने अस्पताल की जर्जर इमारत थी, जिस पर कई परिवारों ने कब्जा कर रखा था। जिला पंचायत ने 12 फरवरी को अतिक्रमणकारियों को नोटिस देकर अधिकांश भूमि को कब्जामुक्त करा लिया था और जर्जर भवन के बड़े हिस्से को ध्वस्त कर दिया था। वर्तमान में वहां चाहरदीवारी का निर्माण कार्य चल रहा है। निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य अधिकारी गणेश कुमार भट्ट ने बताया कि शेष बचे अतिक्रमणकारियों को भी नोटिस देकर जल्द ही भूमि खाली कराई जाएगी। ध्वस्तीकरण के बाद निकले मलबे को हटाने के लिए नीलामी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.