अयोध्या, फरवरी 17 -- अयोध्या, संवाददाता। जिला पंचायत का चुनाव लड़ चुके युवक को सोमवार की रात दस बजे इनायतनगर थाना क्षेत्र स्थित ईटगांव में गोली मार दी गई। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले में तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जिसमें दो आरोपियों को गिरफ्तार लिया गया है। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त असलहे को पुलिस ने बरामद कर लिया है। ईंटगांव निवासी संजय सिंह एक प्रीतिभोज कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। वह वापस लौटने के लिए अपनी स्कॉर्पियो में बैठने जा रहे थे, तभी पहले से ही घात लगाये हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी। गोलियां लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर ले जाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उनकी गंभीर हालत देखते हुए लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.