छपरा, अगस्त 6 -- भवन मरम्मत व अभिलेख प्रबंधन के दिए निर्देश समिति गठित कर सभी फाइलों का वर्गीकरण का निर्देश छपरा, नगर प्रतिनिधि। सारण में पंचायत राज विभाग की कार्यप्रणाली को अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित जिला पंचायत कार्यालय का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- लंबित मामलों पर डीएम सख्त, विभागाध्यक्षों को समयबद्ध अनुपालन का निर्देशअभिलेखों का रख-रखाव इस दौरान उन्होंने कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का जायजा लेकर अभिलेखों के रख-रखाव, लंबित मामलों और विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय भवन के जर्जर हिस्सों का अवलोकन किया और कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल को तत्काल तकनीकी जांच कराकर आवश्यक मरम्मत एवं अनुरक्षण ...