बागेश्वर, अगस्त 14 -- जिला गठन के बाद जिला पंचायत की राजनीति में भाजपा का दबदबा लगातार कायम है। इन वर्षों में भाजपा के छह और कांग्रेस का एक अध्यक्ष काबिज हुआ है। गुरुवार को हुई मतगणना के बाद भाजपा की जीत पर फिर मुहर लगी। शोभा आर्या तीसरी महिला अध्यक्ष के रूप में कुर्सी संभालेंगी। इससे पहले दीपा और बसंती अध्यक्ष रह चुकी हैं। गरुड़ को पहली बार मिला अध्यक्ष बनने का मौका बागेश्वर। जिला पंचायत अध्यक्ष बनने का मौका गरुड़ को 27 सालों में पहली बार मिला है। इससे पहले कपकोट ब्लॉक का ही दबदबा रहा है। सिर्फ एक बार बागेश्वर की दीपा आर्या अध्यक्ष बनीं थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.