जिला पंचायत अध्यक्ष ने दी बछगांव व नगला शीशराम को सौगात
मथुरा, मई 11 -- जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी क्षेत्र के चहुंमुखी विकास और जनता की समस्याओं के निस्तारण के लिए लगातार प्रयासरत हैं। इसी क्रम में उन्होंने बछगांव और नगला शीशराम में महत्वपूर्ण विकास कार्यों का शुभारंभ कर ग्रामीणों को बड़ी राहत प्रदान की है। बछगांव में किसानों की लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या को देखते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष ने 2 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन निर्माण कार्य का विधि-विधान से शुभारंभ किया। इस पाइप लाइन के बनने से पिछले 10 वर्षों से जलमग्न पड़ी भूमि फिर से खेती के योग्य हो सकेगी। जलभराव के कारण जो किसान अपनी भूमि पर बुवाई नहीं कर पा रहे थे, अब उनके खेतों में पुनः हरियाली और खुशहाली लौटेगी। वहीं नगला शीशराम के ग्रामीणों को कीचड़ और कच्चे रास्तों से निजात दिलाने हेतु जिपंअ किशन चौधरी ने नगला शीशराम में ईंट खरंजा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.