बागेश्वर, फरवरी 9 -- गरुड़। भिलकोट क्षेत्र में पेयजल संकट लंबे समय से चल रहा है। समस्या के स्थायी समाधान को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्य ने जल संस्थान एवं पेयजल निगम के अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था, जल स्रोतों की वर्तमान स्थिति तथा तकनीकी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। अध्यक्ष ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पेयजल से जुड़ी जनसमस्याओं का शीघ्र, प्रभावी एवं दीर्घकालिक समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि पेयजल जैसी मूलभूत आवश्यकता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान आवश्यक तकनीकी सुधार, स्रोत संरक्षण एवं आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर शंकर सिंह परिहार, दलजीत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.