बदायूं, अप्रैल 8 -- भाजपा के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में गांव चलो अभियान के तहत जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने क्षेत्र के गांव सर्वा एवं अजनावर में गांव चौपाल को संबोधित किया। उन्होंने योगी मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय ने मोदी योगी सरकार की हर घर जल, आयुष्मान, सुकन्या, किसान सम्मान निधि सहित विभिन्न योजनाओं पर चर्चा कर कानून व्यवस्था को महत्वपूर्व उपलब्धि बताया। इसके अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने गांव के वरिष्ठ नागरिको, कार्यकर्ताओं, महिलाओं, तथा बूथ अध्यक्षों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। संचालन ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह ने किया। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, जिला मंत्री नीटू पाल, वैभव शर्मा, संनवीर पाल,राजकुमार मौर्य, मनु शर्मा, माध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.