मुजफ्फर नगर, जुलाई 8 -- मुजफ्फरनगर। जनपद में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के लिए एक दिवसीय क्षमता संवर्धन, प्रशिक्षण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल रहे। कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी दीक्षा, मिशन शक्ति समन्वयक बीना शर्मा, बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष रीना पंवार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने अतिथि के रूप में सहभागिता की। सभी अतिथियों ने बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के महत्व पर प्रकाश डाला。

कार्यक्रम में डीपीओ की सहभागिता कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी (डीपीओ) भी उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के उद्देश्यों, बालिका शिक्षा, महिला सशक्तिकरण...