हाथरस, मार्च 30 -- हाथरस,कार्यालय संवाददाता। जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय ने नाम से किसी ने फर्जी लेटर हेड बनाकर बिजली विभाग के अलीगढ़ मंडल के सहायक निदेशक सुरक्षा की शासन में शिकायत कर दी। इस मामले में जिला पंचायत अध्यक्ष के निजी सचिव रानू पंडित ने हाथरस गेट में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।जिला पंचायत अध्यक्ष के निजी सचिव रानू पंडित ने हाथरस गेट में मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा है कि जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय के नाम से किसी व्यक्ति ने फर्जी लेटर हेड तैयार कर लिया। उस लेटर हेड पर निदेशक विद्युत सुरक्षा लखनऊ से शिकायत की गई कि अलीगढ़ मंडल के सहायक निदेशक द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से भारी अनियिमताएं की जा रही है। इससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि सहायक निदेशक अपने निजी स्वार्थ के लिए आंखे बंद करके काम कर रहे है। जोकि जनमानस के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.