औरैया, मार्च 11 -- अछल्दा, संवाददाता। थाना क्षेत्र में जिला पंचायत अध्यक्ष के भाई के साथ मारपीट कर रुपये लूट लेने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद सहित तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सहार थाना क्षेत्र के गांव मढ़ोक निवासी सत्येंद्र पुत्र राजकुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार रात वह अछल्दा कस्बे में आदर्श इंटर कॉलेज के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान आरोपितों ने उनकी गाड़ी के सामने अपनी गाड़ी लगाकर रास्ता रोक लिया। आरोप है कि प्रवीण कुमार यादव तथा सीपू यादव पुत्र सुरेश चंद्र निवासी मानिकपुर थाना अछल्दा ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपितों ने मारपीट की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उनके पास से 16 हजार रुपये लूट लिए। घटना के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.