खगडि़या, दिसम्बर 31 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि साइबर ठग द्वारा जिला पंचायती राज पदाधिकरी बन पंचायत समिति सदस्य पति से फोन पर करीब साढ़े 26 हजार रुपए ठग लिया। मामला महेशखूंट थाना के बिचली टोल वार्ड 12 का बताया जा रहा है। जहां गत शनिवार को शातिर साइबर ठग ने गोगरी पंचायत समिति क्षेत्र संख्या-9 की पंचायत समिति सदस्य ममता कुमारी के पति अक्षय कुमार से करीब साढ़े 24 हजार 499 रुपये की ठगी कर ली।अपने आवेदन में अक्षय कुमार ने बताया कि ठग अपने की जिला पंचायती राज पदाधिकारी अविनाश कुमार बता कर उनके एक अन्य नंबर पर पंसस नॉमिनेशन के समय के 10 तस्वीर डालकर विस्वास में ले लिया। फिर मीटिंग में नहीं पहुंचने का शिकायत कर जिलाधिकारी व पंचायतीराज पदाधिकारी के गुस्से का डर दिखाकर सहमा दिया। इसके बाद फिर व्हाट्सएप पर अलग- अलग लिंक डालकर उससे दो बार मे कुल 24,499 रु...