प्रयागराज, जून 30 -- प्रयागराज, विधि संवाददाता। जिला कचहरी में एक जून से 30 जून तक रहे ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद एक जुलाई से कामकाज शुरू होगा। गौरतलब है कि इस अवधि के दौरान दीवानी मामलों के मुकदमों की सुनवाई स्थगित रही, वहीं फौजदारी मामलों के मुकदमों की सुनवाई यथावत जारी रही। इस दौरान प्रत्येक पीठासीन अधिकारियों एवं न्यायिक कर्मचारियों को 10-10 दिन के लिए अवकाश मिला था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...