कोडरमा, अप्रैल 18 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा एसपी अनुदीप सिंह ने शुक्रवार को जिला न्यायालय, कोडरमा परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में न्यायालय परिसर की समग्र सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास द्वारों पर तैनात पुलिस बल, सीसीटीवी की कार्यशीलता, आगंतुकों की जांच प्रक्रिया तथा बंदी पेशी की सुरक्षा का गहन अवलोकन किया गया। एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि न्यायालय परिसर अति संवेदनशील स्थल है, इसलिए यहां सुरक्षा के सभी मानकों का कड़ाई से पालन अनिवार्य है। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति की अनिवार्य जांच (फ्रिस्किंग) सुनिश्चित करने, बिना जांच किसी को प्रवेश नहीं देने तथा संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- मधेपुरा व उदाकिशुनगं...