जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी
बदायूं, जुलाई 15 -- बदायूं। जिला न्यायालय में बुधवार को अचानक अफरा तफरी और भय का माहौल बन गया। अधिकारियों की चहल-पहल बढ़ी तो कोई कुछ समझ नहीं पाया। हालांकि थोड़ी देर बाद पता चला कि केरल से किसी अज्ञज्ञत ने एक मेल से भेजकर जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। मेल मिलते ही पुलिस और अन्य सुरक्षा अधिकारियों ने कोर्ट परिसर पहुंचकर तलाशी शुरू की। बम की धमकी मिलने के बाद न्यायालय परिसर के हर कोने की जांच की गई और हर आने जाने वाले पर नजर रखी जा रही है। हालांकि मेल किसने और क्यों भेजी इसकी जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: धनबाद प्रधान डाकघर के ई-मेल पर आई धमकी भरी मेल, पासपोर्ट दफ्तर को बम से उड़ाने की बात, जांच शुरू सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है। खुफिया विभाग भेजे गए मेल के एड्रेस के आधार पर जानकारी जुटा रहा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.