बहराइच, मार्च 24 -- बहराइच। जनपद न्यायाधीश राजेश कुमार सिंह ने जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक रामनयन सिंह, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी प्रतिभा चौधरी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव प्रिया राय के साथ जिला कारागार बहराइच का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। बन्दियों को मुहैय्या करायी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान करागार अधीक्षक राजीव कुमार सिंह, जेलर अजय कुमार झा, डिप्टी जेलर माधुरी तिवारी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...