जिला न्यायलय परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान
बागेश्वर, जून 4 -- बागेश्वर। जिला विधिक प्राधिकरण के तत्वावधान में शु्रवार को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसी क्रम में गुरुवार को जिला न्यायलय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। पंकज तोमर जिला जज के मार्गदर्शन में जिला न्यायालय परिसर में समस्त न्यायिक अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं अधिवक्तागण के द्वारा स्वच्छता मुहीम का आयोजन किया गया। उक्त स्वच्छता मुहीम के तहत जिला न्यायालय, बागेश्वर मुख्य गेट से कैंटीन सड़क तक तथा कालिका माता मंदिर के आस-पास स्वच्छता की गई। उक्त स्वच्छता मुहीम में संदीप कुमार तिवारी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, योगेन्द्र कुमार सागर, सिविल जज (सीडि), अनीता कुमारी, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शिवानी नाहर, सिविल जज (जूडि) आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.