जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया बाह्य निरीक्षण
अररिया, अगस्त 17 -- अररिया, संवाददाता जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी विनोद दूहन सोमवार को इंडोर स्टेडियम परिसर अवस्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का बाह्य निरीक्षण किया। माह अगस्त 2026 का मासिक बाह्य निरीक्षण के क्रम में डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार भी उपस्थित थे।निरीक्षण के संबंध में बताया गया कि निर्वाचन विभाग के दिशा निर्देश के आलोक में सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में प्रत्येक माह में बाह्य एवं प्रत्येक तीसरे माह में एक बार आंतरिक निरीक्षण किया जाता है। मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. राम बाबू कुमार, सभी पदाधिकारी सहित संबंधित राजनैतिक पार्टी के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.